Election News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में चेयरमैन (Chairman Election) चुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। जहां भाजपा (BJP) प्रत्याशी को लेकर राव इंद्रजीत व स्वयं हरियाण के CM नायब सैनी दो बार कार्यक्रम आयोजित कर चुके है। इस बार धारूहेड़ा में चेयरमैन पद के लिद छह दावेदार मैदान में है। अब देखना है कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर कौन कौन धारूहेड़ा में रैली करता है।
राव मनजीत ने दिया सर्मथन: बता दे राव मनदीप भी राजनिति के पुराने खिलाडी है। पिछली बार चेयरमैन पद के लिए इसके बेटे को जजपा से टिकट मिला था हालांकि वे चेयरमैन चुनाव जीत नहीं पाए। इस बार उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी राज सिंह यादव को दिया है। Election News
जनिए कितने मत मिले जजपा को: पिछले बार मनजीत जेलदार के बेटे मानसिहं ने चेयरमैन पद से चुनाव लडा था। उस साल धारूहेड़ा में 12 प्रत्याशियो ने चुनाव लडा था लेकिन जजपा से टिकट मिलने व भाजपा से टाईअप होने के बावजूद मनजीत के बेटे मानसिंह को 1667 मत मिले थे उनका चेयरमैन सीट पर मतों को लेकर छठा स्थान था। अब सवाल यह है क्या मनजीत के बेटे को मिलने ये 1600 वोट अगर कांग्रेस को मिल जाते है तो राजसिंह यादव को बडा इजाफा हो सकता है।
जेलदार परिवार रहा है चर्चा में: राजनीति को लेकर जेलदार परिवार हमेशा सुखियों में रह रहे है। क्योकि इंद्रपाल जेलदार जहां पर्यटक विभाग के चेयरमैन रह चुके है वही इंद्रपाल की पत्नी प्रेम राव नपा के की चेयरपर्सन रह चुकी है। अब देखना यह है राव इंद्रपाल जेलदार अपने कार्यकर्ता की वोट को लेकर किसको समर्थन करता है। क्योंकि मनदीप ने तो कांग्रेस को समर्थन कर दिया है लेकिन इद्रपाल जेलदार ने अपन पत्ते नहीं खोंले है।
कब नही आंके कुमारी राज को: मतदाताओं का कहना है कि कुमारी राज को लोग हल्का प्रत्याशी नहीं समझे। क्योकि राव अभय सिंह राजनीति के मझे हुए खिलाडी है। वे जिला पार्षद के साथ गांव के सरपंच भी रह चुके है। वहीं राजसिंह के पति ज्ञानी राव भी कांग्रेस के ग्रामीण प्रधान रह चुके है। ऐसे में कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता के चलते काफी वोटे मिलने के आसार है।





















