Rewari News (Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव गुड़ियानी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। तान्या को रेवाड़ी जिले की ग्रिवेंस कमेटी सदस्य सुनीता गुड़ियानी की बेटीहै। उनकी उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पिछले वर्ष CUET में बेहतर प्रदर्शन के बाद तान्या ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज में प्रवेश लिया था। इस वर्ष उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के Central Council के चुनाव में नामांकन दाखिल किया। दी गई जानकारी के अनुसार, चुनाव में तान्या को सभी पदों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सर्वाधिक वोट मिले। उनकी इस उपलब्धि को गुड़ियानी, कोसली क्षेत्र, रेवाड़ी और हरियाणा के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है।
लोगो ने दी बधाई: तान्या की सफलता पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिवार और ग्रामीणों ने कहा कि तान्या ने मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।













