रेवाड़ी: रेलवे यात्री सावधान! ये ट्रेने रद्, इनके बदले रूट

On: September 19, 2026 2:57 PM
Follow Us:
TRAIN LINE
TRAIN LINE

रेवाड़ी: अलवर स्टेशन यार्ड में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। इसी को लेकर रेलवे की ओर से इस रूट को ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 19 से 22 सितंबर तक कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेवाड़ी से जुड़ी दो ट्रेनों का संचालन 22 सितंबर को आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

संचालन रद्द रहेगा इस ट्रेन का: रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 59630 फुलेरा-रेवाड़ी 22 सितंबर को फुलेरा से रवाना होकर बांदीकुई तक ही चलेगी। बांदीकुई से रेवाड़ी के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 59629 रेवाड़ी-फुलेरा भी 22 सितंबर को रेवाड़ी के बजाय बांदीकुई से संचालित होगी। ऐसे में रेवाड़ी से बांदीकुई के बीच इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

अलवर के बीच ये ट्रेन रहेगी रद्द: रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 51971 मथुरा-अलवर 19 से 22 सितंबर तक गाजिका तक ही चलेगी। गाजिका से अलवर के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 51972 अलवर-मथुरा का संचालन भी अलवर के बजाय गाजिका से किया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now