बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: 19 की मौत, जांच के लिए SIT गठित

Written by: Best24News

Published:

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, बंगाल सरकार ने SIT को जांच के लिए गठित किया, 3 महीने में रिपोर्ट देगी 


कोलकाता     :   दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, बंगाल सरकार ने SIT को जांच के लिए गठित किया, 3 महीने में रिपोर्ट देगी  पश्चिम बंगाल सरकार ने 17 अक्टूबर को कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की जांच करने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है।

Advertisement

21 अक्टूबर को मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती कलकत्ता हाईकोर्ट के परामर्श से SIT की अध्यक्षता करेंगी। टीम भीड़ नियंत्रण मौसम, प्रवेश-निकास, CCTV फुटेज और प्रशासनिक चूक की जांच करेगी। यह भी पुलिस, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य निकायों की भूमिका को देखेंगे। SIT तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये की मदद दी जाएगी और उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने पूजा आयोजकों, निजी सुरक्षा कर्मियों और कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की है।मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा किया और कोलकाता भगदड़ में मारे गए पांच लोगों के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी।शुभेंदु ने कहा कि भगदड़ को लेकर बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर “फर्जी बहस” हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp