बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Gurugram News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ थाने पहुंचा मामला, क्या होगी FIR

Written by: सुनील चौहान

Published:

Gurugram News (Best24News) प्रो. संगीत रागी की ओर से यादव-अहीर समाज के खिलाफ कथित जातिगत और अपमानजनक टिप्पणियों का मामला अब थाने में पहुंच गया है। मेजर डॉ. टी.सी. राव ने गुरुग्राम के उद्योग विहार थाने में लिखित शिकायत दी है।


Gurugram News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ थाने पहुंचा मामला, क्या होगी FIR
Gurugram News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ थाने पहुंचा मामला, क्या होगी FIR
Google News Follow us on Google

Gurugram News (Best24News) प्रो. संगीत रागी की ओर से यादव-अहीर समाज के खिलाफ कथित जातिगत और अपमानजनक टिप्पणियों का मामला अब थाने में पहुंच गया है। मेजर डॉ. टी.सी. राव ने गुरुग्राम के उद्योग विहार थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से इस मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मेजर डॉ. टी.सी. राव ने कहा कि किसी व्यक्ति के विचारों से असहमति होने पर पूरे समाज की जातीय पहचान, भाषा और पूर्वजों का अपमान करना स्वीकार्य नहीं है।

Advertisement

जानिए क्या है विवाद: डॉ. राव की शिकायत एबीपी न्यूज़ पर 3 नवंबर को शाम 5 बजे प्रसारित ‘महादंगल’ कार्यक्रम में हुई बहस से संबंधित है। कार्यक्रम का संचालन चित्रा त्रिपाठी कर रही थीं और इसमें मनोज सिंह काका भी मौजूद थे। डॉ. राव ने आरोप लगाया है कि बहस के दौरान प्रो. संगीत रागी ने यादव-अहीर समाज, उसकी भाषा और पूर्वजों को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

उन्होंने पुलिस से कार्यक्रम की पूरी और असंपादित रिकॉर्डिंग प्राप्त कर कथित टिप्पणियों के सही शब्दों, उनके संदर्भ और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान संज्ञेय अपराध सामने आने पर प्रो. संगीत रागी और जिम्मेदार पाए जाने वाले एबीपी न्यूज़ के संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी से जयपुर तक बनेगी 191 KM नई रेल लाइन, नीमराणा-कोटपूतली को फायदा

उन्होंने मूल रिकॉर्डिंग के आधार पर निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार जवाबदेही तय करने की मांग की। कार्यक्रम की एंकर, संपादकीय टीम और प्रसारण नियंत्रण से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करने का भी अनुरोध किया गया है। साथ ही पुलिस से यह पता लगाने की मांग की गई है कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए और क्या संबंधित अंशों को बाद में दोबारा प्रसारित या डिजिटल माध्यमों पर साझा किया गया।

डॉ. राव ने संबंधित वीडियो, ऑडियो और प्रसारण रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा आवश्यक लोगों के बयान दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने शिकायत की प्राप्ति संख्या और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि यादव-अहीर समाज ने देश की रक्षा, कृषि, शिक्षा, खेल, उद्योग और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रत्येक समाज की गरिमा का सम्मान करना सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अपनी बात संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने की अपील की।

ये भी पढ़ें:कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: 19 की मौत, जांच के लिए SIT गठित

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp