यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस को रविवार को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी में यूपीआई के जरिए 84 हजार रुपये
प्रकाशित: 2 October 2026, 1:54 PM
यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस को रविवार को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी में यूपीआई के जरिए 84 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस को रविवार को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी में यूपीआई के जरिए 84 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के कृष्णा कॉलोनी द्वारका निवासी विवेक राहड़ और दिल्ली के गोपाल नगर नजफगढ़ निवासी तथा वर्तमान में पालम विहार गुरुग्राम में किराये पर रहने वाले दीपक सांगवान के रूप में हुई है।

17 जुलाई को यूं की थी ठगी

पुलिस के अनुसार मोहल्ला खासापुरा रेवाड़ी निवासी सत्यनारायण ने शिकायत दी थी कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा की सर्कुलर रोड शाखा में खाता है। 17 जुलाई की शाम उसके मोबाइल पर यूपीआई लिंकिंग और एक्टिवेशन से संबंधित कई संदिग्ध संदेश आए थे। उसने न तो कोई यूपीआई प्रक्रिया शुरू की थी और न ही कोई भुगतान किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम या डेबिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी साझा नहीं की थी।

दो दिन बार उसके मोबाइल पर नकदी ट्रासंफर का मैसेस आया तो उसकी नींद उड गई। ज​ब उसने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उसके बैंक खाते से 86 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। पुलिस ने ट्रांसफर हुए पेयमेंट के रिफरेंस नंबर लेकर शिकायत के आधार पर साइबर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया था।

साइबर ठगी करने वालो दोनो युवक काबू

जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक राहड़ के बैंक खाते में 84 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि आरोपी दीपक सांगवान ने यह राशि उसके खाते से निकलवाकर इस्तेमाल की थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now