गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

अगले दो दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश

Written by: सुनील चौहान

Published:

अगस्त की शुरुआत के साथी हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में अगस्त की शुरुआत के साथ ही बारिश हो रही है वही मौसम…


अगले दो दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश
अगले दो दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश
Google News Follow us on Google

अगस्त की शुरुआत के साथी हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में अगस्त की शुरुआत के साथ ही बारिश हो रही है वही मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश और तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग में जारी किया है।ताजा मौसम अनुमान के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल समेत उत्तर एवं पूर्वी हरियाणा के जिलों में सबसे पहले बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

Advertisement

दक्षिण और पश्चिमी जिलों में भी पहुंचेगा मानसून

मानसूनी हवाओं के प्रभाव से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह सहित दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी बारिश के दौर शुरू होने की संभावना है। इससे लंबे समय से बनी गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान में आएगी गिरावट, उमस से मिलेगी राहत

बीते दिनों कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और वातावरण पहले की तुलना में अधिक सुहावना होने की संभावना है।बारिश की वापसी खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। धान, बाजरा, कपास और अन्य मौसमी फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से उनकी बढ़वार बेहतर हो सकती है। हालांकि जिन इलाकों में तेज बारिश हो, वहां किसानों को खेतों में जलभराव पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp