google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Political News Haryana: कांग्रेस का नया मिशन, रेवाड़ी में जुटेगे कार्यकर्ता | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Political News Haryana: कांग्रेस का नया मिशन, रेवाड़ी में जुटेगे कार्यकर्ता

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Political News Haryana: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार और रविवार 2 दिन रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। जिला कार्यकारिणी नेताओं के आगमन की तैयारियों को अंतिम…


Political News Haryana: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार और रविवार 2 दिन रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। जिला कार्यकारिणी नेताओं के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। जिला ग्रामीण प्रधान ने बताया कि रविवार को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी के बाद रेवाड़ी विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

Advertisement

अपने दो दिन के प्रवास के दौरान दोनों नेता पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर उनका मन टटोलने का प्रयास करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान सुभाष छाबड़ी ने दी। प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष पार्टी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगें।

NARENDER YADAV CONGRESS
NARENDER YADAV CONGRESS

विधानसभा कार्यकारिणी से भी चर्चा

जिला ग्रामीण प्रधान ने बताया कि रविवार को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी के बाद रेवाड़ी विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। दोपहर को कोसली और बावल विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा की जाएगी। जिसमें बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ता जोड़ने, जनसंपर्क अभियान तेज करने, पार्टी की विचारधारा व जनहित से जुड़े मुद्दे घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार एक अगस्त को रेवाड़ी पहुंचेंगे। शाम को जिमखाना क्लब में जिला शहरी कार्यकारिणी के साथ संवाद करेंगे। जिसमें पार्टी संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पोसवाल चौक पर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी और सीनियर कार्यकर्ताओं के साथ से चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp