Sports News: रेवाड़ी के अविनाश ने एथलेटिक्स फेडरेशन Gujrat में में जीता गोल्ड

On: June 17, 2026 6:13 PM
Follow Us:
Sports News: रेवाड़ी के अविनाश ने लॉंग जंप में जीता गोल्ड

Sports News: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 12 का एक दिवसीय स्पोर्ट सूरत शहर में आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के 6 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक सहित 11 पदक जीते। सबसे अहम बात यह है रेवाड़ी के अविनाश ने लांग जंप इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।Sports News

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी ए एफ आई, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और हनुमान सिंह भादू वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा एवं अन्य पदाधिकारियों ने पदक विजेता बनने पर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।Sports News

मीडिया प्रभारी खेल ने दी बधाई:सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 12 का एक दिवसीय आयोजन 16 जून को सूरत गुजरात में किया गया और इस सीरीज में हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 11 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।

हरियाणा ने जीते अवार्ड: प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग में अमन कुमार डागर झज्जर ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में स्वर्ण पदक, आकाश पानीपत ने हाई जंप इवेंट में स्वर्ण पदक, अविनाश रेवाड़ी ने लांग जंप इवेंट में स्वर्ण पदक, आदित्य जींद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक और महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में किरण पहल सोनीपत ने स्वर्ण पदक जीता एवं भारती सोनीपत ने 5 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक,अमन कुमार ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

20 साल आयु वर्ग में मान सिंह भड़ाना फरीदाबाद ने लांग जंप इवेंट में स्वर्ण पदक और कुणाल भड़ाना फरीदाबाद ने रजत पदक जीता,सागर सैनी ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक और अमन कुमार ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता बनकर जिला एवं राज्य का नाम रोशन किया।

इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 11 साल्ट लेक कलकत्ता पश्चिम बंगाल में हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक सहित 3 पदक जीते। उज्जवल ने डिस्कस थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक,200 मीटर दौड़ में नैंसी झज्जर ने स्वर्ण पदक और अजय ने 5 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक जीता।Sports News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now