भिवाड़ी: राजस्थान कोर्ट की ओर से BDI सनशाइन सिटी की आरडब्लएू को हेड ओवर करने के आदेश जारी किए है। लेकिन बिल्डर की ओर से इसे आरडब्लएू को हेडओवर नहीं किया जा रहा है। बिल्डर की तानाशाही व दादागिरी को लेकर शनिवार को सोयायटी के लोगो ने शांति पर्वूक धरना प्रदर्शन किया।BDI Sun Shine City

प्रधान राकेश ने बताया कि हाईकोट की ओर से आदेश दिया गया है बिल्डर की ओर से सोसायटी को आरडब्लूए के हेडओवर कर देना चाहिए। लेकिन कोर्ट के आदेश की बिल्डर अवहेलना कर रहा है। बार बार मिल रहे आदेश को लेकर सुनवाई नहीं होने के चलते एक बार फिर आरडब्लएू के लोग शांतिपूर्वक बिल्डर की तानाशाही के विरोध कर रहे है।

पहले भी कर चुके है विरोध: बता दे एक समय सीमा होती है। लेकिन बिल्डर अपनी सीमाओ को पालन नहीं करते हुए आरडब्लूए के हवाले सोसायटी नहीं करना चाह रहा है। यही कारणा है बार बार नोटिस देने के बावजूद बिल्डर ने आदेशो की अवहेलना की जा रही है। इसी से परेशान होकर शनिवार को सोसायटी के लोग सोसायटी में धरने पर बैठ गए। अब सवाल यह है कि सोसायटी के धरने का बिल्डर पर कोई फर्क पडेगा या नहीं।














