Rewari Breaking News: लेन-देन विवाद में दुकानदार पर हमला, सरेआम पीटा

On: April 16, 2026 9:08 AM
Follow Us:
लेन-देन विवाद में दुकानदार पर हमला

Rewari Breaking News: रेवाड़ी शहर में पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर जमकर थप्पड़-मुक्के मारने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने दुकानदार से लेनदेन विवाद को लेकर जमकर लड़ाई किया। इस दौरान दुकानदार को कुछ लोगों ने सड़क पर घेरकर पिटा। सरेआम सड़क पर थप्पड़-मुक्के बरसते देख राहगीर भी काफी संख्या में जमा हो गए तथा बीच-बचाव का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुकानदार को कुछ लोग घेरकर जमकर थप्पड़ मार रहे हैं। इस दौरान दुकानदार के सोने की चैन भी तोड़ ली गई और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने की कोशिश भी की गई।

सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाने की बात कही है।

हिसाब करने की कहने पर वारदात (Rewari Breaking News)

मूलरूप से मांढैया व हाल विजय नगर के एडवोकेट हरीश कुमार पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि कालाका चौक पर कृष्णा बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से उनकी दुकान है। बीते दिन वह परिवार के साथ शोक सभा में शामिल होने गया था दोपहर को जब वह वापस लौटा तो देखा कि राजेश नाम का एक व्यक्ति पहले से उसकी दुकान पर बैठा है।

हरीश कुमार ने कहा कि राजेश ने मुझे सीमेंट भेजने के लिए कहा तब मैंने उससे कहा कि तुम पहले पुराना हिसाब कर दो। पुराने हिसाब की बात सुनते ही राजेश भड़क गया और गालियां देने लगा। इसके बाद उसने अपने बेटे को और उसके दोस्तों को फोन करके बुला लिया।

राजेश का बेटा और उसके दोस्त बाइक पर सवार होकर आए और दुकानदार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठे हो गई। पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now