Rewari Breaking News: जिले में बेखौफ बदमाश, बोलेरो का सीसा तोड़, लैपटॉप-कैश लेकर हुए फरार

On: April 15, 2026 8:25 PM
Follow Us:
जिले में बेखौफ बदमाश, बोलेरो का सीसा तोड़, लैपटॉप-कैश लेकर हुए फरार

Rewari Breaking News: रेवाड़ी शहर में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। इस बार शहर में चोर बोलोरो गाड़ी का शीशा तोड़कर समान चुरा लें गए । एंबुलेंस और होममेकर सर्विस संचालक के बोलेरो से चोरी हुई है। संचालक ने कहा कि एक बैग में लैपटॉप और दूसरे बैग में 28000 रुपए कैश और तीन पेन ड्राइव रखा हुआ था। चोर बाइक पर आए और 3 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

यह घटना दिल्ली रोड की बालाजी मार्केट में शाम 4:35 पर हुई। घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना के पुलिस के द्वारा केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरा में यह घटना कैद हो गया है। दो यू वक बाइक पर सवार होकर 4:35 पर बालाजी मार्केट में पहुंचे और एक युवक गाड़ी के आसपास घूम रहा था। थोड़ी देर बाद एक युवक गाड़ी के पीछे जाता है और पीछे वाले शिक्षा को तोड़ कर दोनों बैग उठा लेता है। इसके बाद वह बाइक पर अपने साथियों के साथ सवार होकर भाग जाता है।

जिनका सामान चोरी हुआ है उनका नाम सोनू है वह एंबुलेंस और होममेकर सर्विस का काम करते हैं। सोनू ने बताया कि वह दोपहर 3:00 बजे अपने जीजा की टेंपरेरी नंबर की बोलोरो लेकर दिल्ली रोड स्थित अपने मां के सेल परचेस ऑफिस गए थे।

5:00 बजे जब वह बाहर आए तो देख की गाड़ी का दाहिना शीशा टूटा हुआ है और जब उन्होंने गाड़ी के अंदर देखा तो उनके दोनों बैग गायब थे। बैग में उनके कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी रखे थे। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके जांच किया जा रहा है। बता दे की आए दोनों रेवाड़ी में चोरी की घटनाएं देखने को मिल रही है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now