शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जानिए क्या है मांग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर प्रतिदिन लगने वाले भारी जाम और हाईवे की लगातार बिगड़ती हालत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह…


Haryana News: दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर प्रतिदिन लगने वाले भारी जाम और हाईवे की लगातार बिगड़ती हालत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को एक विस्तृत पत्र लिखकर अवगत कराया है।

Advertisement

कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने पत्र में कहा है कि मानेसर, पाचगाँव, बिलासपुर, बनीपुर और राठीवास चौक पर रोज़ाना घंटों जाम लगता है। विशेषकर बिलासपुर चौक पर स्थिति सबसे अधिक खराब है, जहाँ वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं। इससे कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुँच पाते, छात्र देर से स्कूल और कॉलेज पहुँचते हैं, और सबसे चिंताजनक बात यह है कि एम्बुलेंस भी जाम में फँस जाती हैं, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। Haryana News

उन्होंने यह भी कहा कि खेड़की दौला टोल टैक्स की वसूली नियमित रूप से हो रही है, लेकिन हाईवे की स्थिति और ट्रैफिक प्रबंधन बिल्कुल संतोषजनक नहीं है। जनता टैक्स तो दे रही है, लेकिन जाम और खराब सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

कैप्टन अजय सिंह यादव ने मांग की है कि मानेसर, पाचगाँव, बनीपुर और राठीवास चौक पर जल्द से जल्द फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया जाए। साथ ही यह भी आग्रह किया कि जब तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक तुरंत प्रभाव से अस्थायी समाधान लागू किए जाएँ, जिनमें शामिल हैं—

  • वैज्ञानिक एवं प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन
  • अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती
  • वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट मार्किंग
  • सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाना
  • क्षतिग्रस्त सड़कें व सर्विस रोड की मरम्मत

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि चौक और फ्लाईओवर से संबंधित जो कार्य वर्तमान में चल रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि जाम की स्थायी समस्या से राहत मिल सके।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि देश के कई हिस्सों में बड़े-बड़े हाईवे बनाए जा रहे हैं जहाँ अभी इतना ट्रैफिक भी नहीं है, लेकिन इसके विपरीत NH-48, जो हरियाणा की औद्योगिक पट्टी की जीवनरेखा है और देश के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हाईवे की बदहाल स्थिति से आम जनता के साथ-साथ उद्योगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp