रविवार, 22 नवम्बर 2026

सेक्टर-4 धारूहेड़ा RWA की बैठक 9 को, नई कार्यकारिणी के गठन पर होगा मंथन

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान नरेंद्र यादव की अगुवाई में 9 अगस्त रविवार को गेट नंबर एक पर होगी। सेक्टर-4…


धारूहेड़ा (Best24News): औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान नरेंद्र यादव की अगुवाई में 9 अगस्त रविवार को गेट नंबर एक पर होगी। सेक्टर-4 धारूहेड़ा RWA पिछले कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि 9 अगस्त को होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी (New Executive Committee) के गठन को लेकर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

सेक्टर-4 में सफाई व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

बता दे कि आरडब्ल्यूए में कुल नौ पदों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जाता है, जिसमें पांच पदाधिकारी और चार सदस्य शामिल रहते हैं। कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल होता है। मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के चलते अब नई कार्यकारिणी के गठन की जानी है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp