भारतीय किसान यूनियन की बैठक, इनकों मिली बडी जिम्मेदारी

On: August 7, 2026 11:59 AM
Follow Us:

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बैठक किसान भवन में हुई। खोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में किसानों के स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई तथा इस मौके पर मनीषा यादव जिला महिला कार्यकारिणी की प्रधान चुना गया।

इनकों मिली बडी जिम्मेदारी

बता दे कि बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। मनीषा यादव जिला कार्यकारिणी महिला प्रधान, मोनिका यादव युवा महिला प्रधान बनीं। अनूप यादव उपाध्यक्ष, तोताराम अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त हुए। सतवीर संगठन सचिव, रामजस जिला महासचिव और कमल सिंह जिला उपाध्यक्ष बने। नरेंद्र कुमार और नरेश को सदस्य मनोनीत किया गया।

कई मुद्दो को लेकर की चर्चा

यूनियन ने सरकार को किसानों के हितों की अनदेखी न करने की चेतावनी दी। हाल की भारी बारिश से करीब 400 गांवों में फसलों को नुकसान हुआ। नेताओं ने फसल नुकसान दर्ज कराने के पोर्टल और बीमा पर सवाल उठाए। प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की गई।

वर्ष 2023 के बाजरा भावांतर योजना के बकाया भुगतान का मुद्दा उठा। फसल क्षतिपूर्ति की मांग भी प्रमुखता से की गई। किसान नेताओं ने कहा कि वे इस बार योजना का लाभ नहीं लेंगे। दक्षिण हरियाणा में बाजरा खुले बाजार में बेचा जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें