मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

Written by: सुनील चौहान

Published:

सीजेएम डॉ रेनू सोलखे ने उपस्थित छात्रों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की NALSA (DAWN) योजना, 2025 एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसे भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।


बाल विवाह के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव एवं सीजेएम डॉ रेनू सोलखे ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, धामलावास में युवाओं को जागरूक किया।
बाल विवाह के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव एवं सीजेएम डॉ रेनू सोलखे ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, धामलावास में युवाओं को जागरूक किया।
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News)  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संगीता राय सचदेव जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के आदेश अनुसार एवं डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख जागरूकता शिविर लगाया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की DAWN (डॉन) योजना ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन, “पोक्सो एक्ट 2012” व बाल विवाह के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव एवं सीजेएम डॉ रेनू सोलखे ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, धामलावास में युवाओं को जागरूक किया।

सीजेएम डॉ रेनू सोलखे ने उपस्थित छात्रों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की NALSA (DAWN) योजना, 2025 एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसे भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देश से मादक पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन और अवैध तस्करी को रोकना व नशा पीड़ितों और उनके परिवारों को कानूनी अधिकार और सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के प्रमुख लाभ अथवा विशेषताएं नशा पीड़ितों और उनके परिजनों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता देना, स्कूलों, समुदायों और विभिन्न माध्यमों से नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति निवारक शिक्षा और जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्ति केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं, और परामर्श (Counseling) तक पहुँच में मदद की जाती है।

श्पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से समर्थन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि “पोक्सो एक्ट 2012” अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और बाल पोर्नोग्राफी से बचाकर उनकी सुरक्षा करना और उनकी गरिमा को बनाए रखना है तथा बाल विवाह करना कानूनी अपराध है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

इसके बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें। अधिक जानकारी या सहायता के लिए आप राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, धामलावास के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं के विद्यार्थी उपस्थित थे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp