
Rewari Accident News (Best E News) रेवाड़ी महेंद्रगढ मार्ग पर रेवाड़ी में शनिवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिवाली की खरीदारी करक के कार से घर लौट रहे युवको की पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका दोस्त घायल हो गया। मृतकों की पहचान गांव मूंदी निवासी गजेंद्र और सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सड़क पर नीलगाय बचाने के चलते ये हादसा हुआ।
बता दे मूंदी निवासी गजेंद्र, सुमित व एक एक उनका दोस्त से कार से गांव मूंदी जा रहे थे। गांव पहुचने से पहले ही सड़क पर गाय आग गई। गाय को बचाने के लिए जैसे की चालक ने कार के ब्रेक लिए वह अनियंत्रित होकर पेड से टकराया गई। टक्कर इतनी तेज थी कार मे सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तथा घायल हो कार से निकाला तथा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गजेंद्र की जनवरी में अग्निवीर के तौर पर जॉइनिंग होनी थी, जबकि सुमित 12वीं कक्षा का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम छा गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और पुलिस से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शाम को मृतकों को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
