कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष कल आएंगे रेवाड़ी, रणनीति पर होगा मंथन

On: August 7, 2026 11:39 AM
Follow Us:
Congress-INC

रेवाड़ी: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार और रविवार 2 दिन रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। जिला कार्यकारिणी नेताओं के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। जिला ग्रामीण प्रधान ने बताया कि रविवार को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी के बाद रेवाड़ी विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

अपने दो दिन के प्रवास के दौरान दोनों नेता पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर उनका मन टटोलने का प्रयास करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान सुभाष छाबड़ी ने दी। प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष पार्टी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगें।

NARENDER YADAV CONGRESS
NARENDER YADAV CONGRESS

विधानसभा कार्यकारिणी से भी चर्चा

जिला ग्रामीण प्रधान ने बताया कि रविवार को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी के बाद रेवाड़ी विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। दोपहर को कोसली और बावल विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा की जाएगी। जिसमें बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ता जोड़ने, जनसंपर्क अभियान तेज करने, पार्टी की विचारधारा व जनहित से जुड़े मुद्दे घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

SANJAY DATT CONGRESS
SANJAY DATT CONGRESS

उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शनिवार एक अगस्त को रेवाड़ी पहुंचेंगे। शाम को जिमखाना क्लब में जिला शहरी कार्यकारिणी के साथ संवाद करेंगे। जिसमें पार्टी संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पोसवाल चौक पर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी और सीनियर कार्यकर्ताओं के साथ से चर्चा करेंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें