Road Accident: तेज रफ्तार कार रेवाड़ी में अनियंत्रित होकर पेड से टकराई

On: July 28, 2026 7:20 AM
Follow Us:
ACCIDENT NEWS

 

Road Accident: रेवाड़ी: रेवाड़ी महेंद्रगढ मार्ग पर नांगल मूंदी के निकट सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप घायल हो गया। पेड़ से टकराते ही तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पास से लोग दौड कर वहा पहुंचे। देखते ही देखते हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

टकराते ही हुआ तेज धमका

लोगो ने बतकार के पेड़ से टकराते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक अंदर फंस गया था। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायल चालक को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

पुलिस ने बताया कि गांव गोठड़ा निवासी अनिल एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वह अपनी कार से गांव से कंपनी जाने के लिए निकले थे। जब वह बुड़ौली से आगे नांगल मूंदी स्थित सती मंदिर के पास पहुंचे, तभी अचानक आगे कोई वाहन आ गया। तेज गति के चलते वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई तथा कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

चालक को करवाया भर्ती

आस पास के लोगो ने घायल चालक का अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल चालक की तबीयत ठीक बताई जा रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now