रेवाड़ी जेल में राहुल राजेंद्र कदम की मौत कैसे हुई ?

On: July 28, 2026 7:01 AM
Follow Us:
रेवाड़ी जेल में राहुल राजेंद्र कदम की मौत कैसे हुई ?

रेवाड़ी। साइबर ठगी गिरोह को कमीशन पर खाते दिलाने वाले राहुल राजेंद्र कदम की मजिस्ट्रेट की देख रेख में पोस्टमार्टम करवाया गया। राहुल राजेंद्र कदम की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हवालाती की मौत को समाचार चर्चा में बना हुआ है।

मामले में 25 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए हवालाती राहुल राजेंद्र कदम (40) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर का निवासी था। सुबह सीने में दर्द की शिकायत करने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल नागरिक अस्पताल भेजा जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमीशन पर साइबर गिरोह को दिलाता था बैंक खाते

पुलिस ने पहले एमपी के जिला रीवा के गांव चौरा निवासी प्रद्युम्न मिश्रा व जिला रीवा के गांव रहट निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के जॉइंट बैंक अकाउंट में ठगी की रकम की 4.5 लाख रुपये राशि ट्रांसफर हुई थी। आरोपी संतोष मधुसूदन के बैंक खाते में ठगी के 4 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। राहुल राजेंद्र कदम ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

साइबर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर सेक्टर-3 निवासी विनोद कुमार से 14.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमेंट हाल आबाद फुलेवाड़ी फर्स्ट बस स्टॉप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर और महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर निवासी राहुल राजेंद्र कदम को गिरफ्तार किया था।

सीने में दर्ज हुआ ओर तोड दिया दम

रेवाड़ी पुलिस ने बतया कि बैंक खाते गिरोह को कमीशन पर देने के आरोप में काबू किय था तथा 25 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हवालाती राहुल राजेंद्र कदम (40) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर का निवासी था। सुबह सीने में दर्द की शिकायत करने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल नागरिक अस्पताल भेजा जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

24 जुलाई को राहुल राजेंद्र कदम ​किया था गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 24 जुलाई को महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमेंट हाल आबाद फुलेवाड़ी फर्स्ट बस स्टॉप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर और राहुल राजेंद्र कदम को गिरफ्तार किया था।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now