सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में सडक हादसा: स्कूटी फिसलने से युवक की मौत

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में झज्जर रोड पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक का सिर खंबे टकराया है, जिससेउसकी…


रेवाड़ी में सडक हादसा: स्कूटी फिसलने से युवक की मौत
रेवाड़ी में सडक हादसा: स्कूटी फिसलने से युवक की मौत
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में झज्जर रोड पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक का सिर खंबे टकराया है, जिससेउसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला भजन का बाग के रहने वाले मयंक सोनी के रूप में हुई है।

Advertisement

खंबे से टकराई स्कूटी: बता दे कि मयंक स्कूटी से झज्जर रोड से शहर की ओर आ रहा था। तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर मौत हो गईं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

बता दे दो भाईयों में सबसे बड़ा मयंक एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार को अपने घर लौटते समय उसक सिर खंबे से टकरा गई। बताया जा रहा है स्कूटी स्पीप होकर ये हादसा हुआ है।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर फिसलन माना जा रहा है। हादसे के बाद नागरिक अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया।

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp