धारूहेड़ा: गांव आसियाकी के रहने वाले जतिन यादव पुत्र सतपाल के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर गांव का नाम रोशन किया है। उसके गांव पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच तेजपाल तथा पूर्व सरपंच अशोक सहित ग्रामीणों ने जतिन यादव को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सरपंच तेजपाल ने युवाओं से भी देश सेवा का संकल्प लेकर सेना सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा बोलनी मंडल के महामंत्री मीर सिंह, देवेंद्र पंच, सुरेंद्र यादव, विष्णु यादव सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सरपंच ने कहा कि जतिन यादव पुणे से चार साल की ट्रेनिंग की है आज गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया । सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर जतिन यादव ने यह मुकाम हासिल किया है।













