सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Trafic Chalan: हवाबाजी करने वालों पर चली रेवाड़ी पुलिस की चाबूक, 7524 वाहनो पर 3. 65 करोड़ ठोका जुर्माना

Written by: Best24News

Published:

Trafic Chalan: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में हरियाण पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडकर हवाबाजी एवं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दे…


Trafic Chalan: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में हरियाण पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडकर हवाबाजी एवं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दे कि पुलिस की ओर से यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है ।

Advertisement

रेवाड़ी पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये केवल अप्रैल माह 2025 मे 7524 वाहनों के चालान करते हुए 74 वाहन इंपाउंड किए गए है।Trafic Chalan

Trafic Chalan: रेवाड़ी पुलिस का उद्देश्य रेवाड़ी की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसो को रोकना है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए अप्रैल माह में विभिन्न सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

ये वाहन किए जब्त: रेवाड़ी पुलिस ने 7 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 116 ब्लैक फिल्म वाहन, 1020 रॉन्ग पार्किंग, 3137 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 1259 विदाउट नंबर प्लेट, 131विदाउट हेलमेट, 8 विदाउट सीट बेल्ट, 1544 ट्रिपल राइडिंग, 9 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 2 प्रेशर हॉर्न बजाने पर, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 187 एवं 296 लेन चेंज करने के वाहन शामिल है। साथ ही इन पर 03 करोड़ 64 लाख 51 हजार 600/- रुपए का जुर्माना किया गया।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला रेवाड़ी की आम जनता से अपील की है कि सभी यातायात नियमों की पूरी तरह से पालना करें, तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़े, प्रेशर होरन न बजाएं, रोड के बीच में अपने वाहन को कभी भी ना रोके, वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें, तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत ने बजाएं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।

नशा करके वाहन न चलाएं: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।Trafic Chalan

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp