शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: मानव अधिकार आयोग को भेजी शिकायत का मामला ठंडे बस्ते में

Written by: Best24News

Published:

Rewari News : धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी की ओर से…


नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
Google News Follow us on Google

Rewari News : धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी की ओर से राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली को लिखित शिकायत भेजी गई है। शिकायत में नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने, गाली-गलौज करने, अपमानित करने और नौकरी से हटाने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। HKRN

Advertisement

 कर्मी ने मानव अधिकार आयोग को भेजी शिकायत, जानिए क्या है मामला
कर्मी ने मानव अधिकार आयोग को भेजी शिकायत, जानिए क्या है मामला

शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से नगर पालिका धारूहेड़ा में सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया है और अब तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इसके बावजूद 8 जनवरी 2026 को कार्यालय में महिला कर्मचारियों के सामने उन्हें अपमानित किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

आरोप है कि इस दौरान उन्हें गालियां दी गईं और शारीरिक रूप से धक्का भी दिया गया।  शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कथित रूप से संबंधित अधिकारी द्वारा उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी गई और मानसिक दबाव बनाया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

इस मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारी संगठनों में भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष लंबित है और अब आयोग की ओर से इस पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

SUMIT SEC DHRजानिए ​सचिव ने क्या कहा: नपा सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि कार्यालय में काम नही करता है। पूरे दिन प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। सारे आरोप झूठे है। जब भी काम की कहते है तो मौका पाकर ओफिस से गायब हो जाता है। वेतन कार्य करने का मिलता है जब काम नहीं करेंगे तो फिर क्यों भर्ती हुआ है

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp