
Rewari News: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जो इसी क्रम में सोमवार को जिला पुलिस द्वारा गांव गोठडा अहीर स्थित सैनिक स्कुल रेवाड़ी व ऋषि पब्लिक स्कुल गांव जौनावास में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीएसपी सिटी श्री जोगेंद्र शर्मा ने विधार्थियों को नशे के दुस्प्रभाव, डायल 112, साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक नियमों एवं महिला/बच्चों विरुद्ध अपराधों सहित विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान रेवाड़ी पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम व नशा मुक्ति टीम विशेष रूप से मौजूद रही।

डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालती है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
उन्होंने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर अपने भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। जिसके पश्चात इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है। नशा इंसान के स्वास्थ्य के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं और इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। ऐसे में युवाओं को भी चाहिए कि वह नशे की लत से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए शिक्षा व खेलो से नाता जोड़े।

स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूरी बनाकर रखने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उन्होंने नशे के आदि लोगों के पुनर्वास/नशा मुक्ति में बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं में शिक्षा व खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो तुरंत पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचना देकर रेवाड़ी को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को Trip Monitoring के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई महिला यात्रा के दौरान ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा प्राप्त करना चाहती है तो 112 पर कॉल करके यह सहायता प्राप्त की जा सकती है जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा यात्रा के दौरान महिला के पास कॉल करके यह सुनिश्चित किया जाता है कि महिला सुरक्षित है। अगर कोई भी छात्रा/महिला घर से कॉलेज, स्कूल या ऑफिस के लिए निकलती है और कोई व्यक्ति उसका पीछा करता है तो डायल 112 पर कॉल करके यह सहायता प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन
साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ लोग लालच या ऑफर के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर भोले भाले नागरिकों के साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं परंतु इसके प्रति जागरूक होकर हम साइबर अपराधियों के चंगुल से बच सकते हैं और साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूक होकर अपने साथियों को भी इससे बचा सकते हैं। साइबर ठगी की वारदात घटित होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर सूचना दें ताकि आपके पैसे को तुरंत आपके अकाउंट से भेजे गए दूसरे अकाउंट में फिज किया जा सके।
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने ,रॉन्ग साईड ड्राइविंग न करने, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशीले पदार्थ और बीड़ी, सिगरेट का प्रयोग न करने के साथ ही नाबालिग बच्चों को टू और फोर व्हीलर गाड़ी न चलाने बारे भी जागरूक किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देकर बच्चों को जागरूक करने पर सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन ब्रिज किशोर, वाईस प्रिंसिपल स्क्वाड्रन लीडर वन्दना चौधरी व ऋषि पब्लिक स्कुल की प्रिंसिपल श्रीमती सावित्री यादव ने रेवाड़ी पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।
