Rewari News: RPS इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को दिए तनावमुक्ति के टिप्स

On: June 30, 2026 6:34 PM
Follow Us:
Rewari News: RPS इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को दिए तनावमुक्ति के टिप्स

Rewari News: रेवाड़ी बीएमजी सिटी, रेवाड़ी स्थित आरपीएस (RPS) इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार का ‘आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम’ में शिक्षकों के लिए एक विशेष फॉलो-अप सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य नियमित योग, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया और ध्यान के माध्यम से शिक्षकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन को सुदृढ़ बनाना था।Rewari News

योग और सुदर्शन क्रिया का हुआ अभ्यास

कार्यक्रम का शुभारंभ आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका उर्मिला भारद्वाज ने कराया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया और मानसिक शांति के लिए नियमित साधना के महत्व पर प्रकाश डाला।Rewari News

 

Rewari News: RPS इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को दिए तनावमुक्ति के टिप्स
Rewari News: RPS इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को दिए तनावमुक्ति के टिप्स

नकारात्मकता छोड़ प्रसन्न जीवन जीने का संदेश

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ संकाय सदस्य ब्रहम प्रकाश भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य की पुरानी आदतें और नकारात्मक सोच आसानी से नहीं बदलते, जो जीवन को तनावपूर्ण बना देती हैं। उन्होंने बताया:

सुदर्शन क्रिया और नियमित आध्यात्मिक साधना के माध्यम से व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त होकर अधिक प्रसन्न, संतुलित और सार्थक जीवन जी सकता है। शिक्षकों पर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी होती है, इसलिए उनका मन शांत, स्थिर और प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है।”

उन्होंने आगे ज़ोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को तनावमुक्त माहौल और जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा भी मिलनी चाहिए।

Rewari News: RPS इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को दिए तनावमुक्ति के टिप्स
Rewari News: RPS इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को दिए तनावमुक्ति के टिप्स

वातावरण में आया सकारात्मक बदलाव: प्राचार्या प्रीती लाम्बा

विद्यालय की प्रबंधन समिति एवं प्राचार्या प्रीती लाम्बा ने बताया कि आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पिछले कई वर्षों से आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से इस प्रकार के सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के कारण विद्यालय का वातावरण अधिक सकारात्मक बना है और शिक्षक अधिक उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने आर्ट ऑफ लिविंग की टीम का आभार व्यक्त किया

योगा के फायदे

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का एक अद्भुत संगम है, जो शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है तथा मन को तनाव-मुक्त, शांत और एकाग्र रखता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे (Physical Benefits) शरीर का लचीलापन और संतुलन सुधरता है।

योग मुद्राएं कोर शक्ति और स्थिरता को बढ़ाती हैं, जिससे शरीर में दिनभर की ऊर्जा बनी रहती है। इतना ही नहीं यह रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now