सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari News: रेवाड़ी में स्कूल बस-कैंटर की टक्कर, 20 बच्चे सुरक्षित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज शुक्रवार की सुबह दिल्ली जयपुर हाईवे पर  स्कूल बस और कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद…


रेवाड़ी में स्कूल बस-कैंटर की टक्कर, 20 बच्चे सुरक्षित
रेवाड़ी में स्कूल बस-कैंटर की टक्कर, 20 बच्चे सुरक्षित
Google News Follow us on Google

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज शुक्रवार की सुबह दिल्ली जयपुर हाईवे पर  स्कूल बस और कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कैंटर सड़क पर पलट गया हालांकि स्कूली बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस टक्कर के बाद परिजनों में चिंता का माहौल दिख रहा है। गनीमत यह रही की स्कूल बस पलटी नहीं वरना बच्चे गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।

Advertisement

बस में 20 बच्चे थे सवार

हादसे के समय बस में करीब 20 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल से दिल्ली-गुरुग्राम टूर पर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Rewari bus accident
Rewari bus accident

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
हादसे में स्कूल बस और कैंटर के ड्राइवर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली बच्चे डर से रोने लगे इसके बाद बच्चों के परिजनों को तुरंत सूचना दी गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सामने जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चे तौर पर जा रहे थे तभी यह बड़ा हादसा हो गया हालांकि बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp