Haryana News: यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियो का उत्कृष्ट प्रदर्शन

लेखक: Best24News
प्रकाशित: 15 मई 2026, 2:40 AM
Haryana News: यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियो का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Haryana News: शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता हासिल कर अपना परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा जयश्री ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे यूरो ग्रुप में टॉप किया।

शिक्षा जगत में नई ऊंचाइयों छू रहा स्कूल: यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने बताया कि संस्थान की 15 शाखाएं गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवाड़ी, कनीना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा में आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही हैं तथा लगातार बेहतरीन परिणामों के जरिए शिक्षा जगत में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।Haryana News

EURO TOPPER

ये रहे टॉपर: विद्यालय के परिणामों में कॉमर्स स्ट्रीम में कीर्ति अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि नॉन मेडिकल में मानस कार्की ने 97.2 प्रतिशत और मेडिकल स्ट्रीम में कनिष्क ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा पुनीत ने 98 प्रतिशत, मुस्कान ने 97.6 प्रतिशत, शोभित वत्स और सजल यादव ने 96.8 प्रतिशत, गौरवांशी जैन ने 96.4 प्रतिशत, प्राची, संजना चौहान, श्रेष्ठा राव और कशिश यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।Haryana News

शानदार सफलता पर गर्व: वहीं हर्षिता और यश प्रताप सिंह ने 96 प्रतिशत, भूमि शियानी ने 95.6 प्रतिशत तथा साक्षी चौहान, दिया भरद्वाज, कनिष्क, निधि यादव, प्रियांशु अत्तरी और मुस्कान जांगू ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कुल 502 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। इस उपलब्धि पर निर्देशक श्री नितिन यादव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।Haryana News

 

Haryana News: यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियो का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Haryana News: यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियो का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य दी शुभकामनाएं: निर्देशिका श्रीमती स्वाति यादव ने विद्यार्थियों की लगन और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। वहीं डीन श्रीमती मीनू दुबे ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी पर विशेष ध्यान, आसान शिक्षण पद्धति और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण यह शानदार परिणाम संभव हो पाया। विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now