
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, खड़खड़ा द्वारा दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल और राजकीय महाविद्यालय, खड़खड़ा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंतिम क्षणों तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में राजकीय महाविद्यालय, खड़खड़ा की टीम ने मात्र एक अंक के अंतर से जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता रही।
इस उपलब्धि पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि फाइनल तक पहुँचकर उपविजेता बनना खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और खेल कौशल का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय की निदेशिका सुरेश यादव, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. सोनल यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की और खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा
