बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Best24News: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देश पर अब प्रदेश की हर जेल में शिकायत रजिस्टर रखा जाएगा। इसमें कैदी अपनी समस्या और शिकायत दर्ज करा सकेंगे। बुधवार को जिला…


हरियाणा की हर जेल में होगा शिकायत रजिस्टर, कैदी दर्ज करा सकेंगे अपनी समस्या
हरियाणा की हर जेल में होगा शिकायत रजिस्टर, कैदी दर्ज करा सकेंगे अपनी समस्या
Google News Follow us on Google

Best24News: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देश पर अब प्रदेश की हर जेल में शिकायत रजिस्टर रखा जाएगा। इसमें कैदी अपनी समस्या और शिकायत दर्ज करा सकेंगे। बुधवार को जिला जेल रेवाड़ी के निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. रेनू सोलखे ने जेल अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन भी किया गया और डॉ. रेनू सोलखे ने जेल का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement

डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील दायर करना चाहता है तो उसका विवरण भी रजिस्टर में दर्ज किया जाए और इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी जाए। इससे कैदियों की कानूनी समस्याओं की जानकारी समय पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सकेगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जेल में संचालित क्लिनिक के रजिस्टरों की भी जांच की। इसके अलावा मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। हेल्प डेस्क पर कैदियों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उनकी शिकायत किस तरह संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी, इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान जेल अधिकारियों को कैदियों की समस्याओं पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए

Advertisement

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp