रविवार, 11 अक्टूबर 2026

हरियाणा मेधावी छात्र योजना 2026-27: 30 नवंबर तक करें आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा में डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण…


डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। हरियाणा में डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना के लिए पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

Advertisement

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। 12वीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 70 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के दौरान 8,000 से 10,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति का प्रावधान है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

इसी तरह, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्नातकोत्तर में दाखिला लेने के लिए 9,000 से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। पिछड़ा वर्ग-ए के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8,000 रुपये मिलते हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग-बी और अन्य वर्गों के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 75 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8,000 रुपये की छात्रवृत्ति का प्रावधान बताया गया है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया (Online)

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

  • आधिकारिक वेबसाइट http://haryanascbc.gov.in/ पर जाएं और योजना से संबंधित दिशानिर्देश पढ़ें
  • आवेदन पत्र भरने के लिए सरल हरियाणा की वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाएं और यहां रजिस्टर पर क्लिक करें और एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा और आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें
  • पंजीकरण के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉग इन करें
  • अब लॉग इन करने के बाद खुले पेज पर डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें

 

 

डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने शैक्षिक और करियर के लक्ष्यों को हासिल कर सकें। सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समानता और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र छात्रों को समय पर आवेदन करना चाहिए और सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही और पूरी तरह से प्रस्तुत करना चाहिए। इससे न केवल उनकी शैक्षिक यात्रा सुगम होगी, बल्कि वे अपने सपनों को साकार करने में भी सक्षम होंगे

 

पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता और संबंधित श्रेणी के लिए लागू नियमों की आधिकारिक जानकारी अवश्य जांच लें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp