Rewari News: बावल होटल में कैसे हुई कर्मचारी की मौत ?

On: August 12, 2026 7:53 AM
Follow Us:
LOCAL NEWS

Rewari News: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बावल के ग्रीन ओर्थ होटल के कमरे में युवक का शव मिला था। सूचना पाकर उनके परिजन आ चुके हैं मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी तक कोई कारण पता नहीं चल पाया हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद ही मौत के करणो का पता चलेगां

राजस्थान के दो युवको ने कमरा बुक करवाया था। होटल कर्मियों के बताया कि मंगलवार सुबह चेकआउट नहीं किया। होटल कर्मियों ने जब जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर थाना बावल प्रभारी फूल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

होटल ग्रीन ओर्थ में किया था कमरा बुक

बता दे कि राजस्थान के दो युवकों ने होटल ग्रीन ओर्थ होटल में कमरा नंबर 101 बुक किया था। एक युवक रात को 11:30 बजे चेक आउट कर गया, जबकि दूसरे को मंंगलवार को खाली करना था। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो कर्मचारियों ने देखा तो युवक शव फर्श पर पड़ा मिला। युवक की मौत हुई या हत्या फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक दो बच्चों के पिता थे। जीजा की शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस की निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर अक्सर साथ रहने वाला दोस्त रात को होटल छोड़कर क्यों गया।

बता दे कि जसबीर के भाई और फौजी पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जसबीर के परिवार में मां और पत्नी के साथ दो बच्चें हैं। जिनमें बेटा 9 और बेटी 7 साल की है। राजस्थान के सरायकलां निवासी संदीप और जसबीर दोनों अच्छे दोस्त रहे। दोनों बावल की एक ही कंपनी में काम करते थे और आमतौर पर साथ रहते थे।

 

 

अंदर से बंद मिला दरवाजा

होटल कर्मियों के अनुसार जसबीर ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक चेकआउट नहीं किया। होटल कर्मियों ने जब जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद दूसरी चाबी लगाकर दरावाजा खोला तो जसबीर फर्श पर पड़ा हुआ था। कर्मियों ने जिसकी सूचना होटल मैनेजमेंट और पुलिस को दी। सूचना के बाद बावल थाना एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

राजस्थान का रहने वाला

राजस्थान के सरायकलां निवासी संदीप और जसबीर सोमवार को दोनों सोमवार को सुबह होटल आए। दोनों ने कमरा नंबर 101 बुक किया। संदीप रात को करीब 11:30 बजे चेकआउट कर चला गया। जबकि जसबीर को सुबह 11:30 बजे तक चेकआउट करना था। जसबीर की कैस मौत हुई यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा

बावल थाना प्रभारी फूल कुमार ने कहा कि दोनों ने होटल के कमरे में पार्टी की, इसके बाद दूसरा साथी रात को ही चला गया। मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला । पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें