DTP Action: रेवाड़ी में फिर चला बुल्डोजर

On: August 12, 2026 7:44 AM
Follow Us:
DTP TOD FOD

DTP Action: रेवाड़ी: जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से मंगलवार को नियंत्रित क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। बता दे आये दन अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। लोग इनके झांसे में आ जाते है ओर फिर डीटीपी इनको तोड देता है। बिना अनुमति विकसित किए जा रहे एक अन्य अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

चार एकड में चला बुलडोजर

कोनसीवास में करीब चार एकड़ भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तीन डीपीसी, चार परिक्रमा चारदीवारी, एक निर्माण और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। विभाग ने अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान कॉलोनी की वैधता की जांच की जा सकती है। क्योकि अब बिना चैक किया प्लोटिंग हुई तो बाद में उसे तोड दिया जाएगा।

डीलरों के बहकाव से रहे दूर

उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब वहां अवैध निर्माण शुरू होता है तो प्रशासन की कार्रवाई होती है और प्लॉट खरीदने वाले खुद को ठगा महसूस करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान कॉलोनी की वैधता की जांच की जा सकती है।

इसके अलावा बिना अनुमति विकसित किए जा रहे एक अन्य अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जानकारी अवश्य लें, ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें