Haryana news: स्वास्थ्य विभाग की टीम की बडी कार्रवाई, इस अस्पताल को किया सील

On: May 26, 2026 8:54 PM
Follow Us:
Haryana news: स्वास्थ्य विभाग की टीम की बडी कार्रवाई, इस अस्पताल को किया सील

Haryana news : हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर आई है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवारको एक बडी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित फावड़ा सिंह चौक के पास बने लीलावती अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच को लेकर छापेमारी की। यहां पर महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए कुल 36 हजार रुपये मांगे गए थे, जिसमें से 20 हजार रुपये केवल जांच के नाम पर लिए गए थे।Haryana news

 

गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने मारी रेड: मुखबीर से सूचना मिली थी कि फरीदाबाद स्थित फावड़ा सिंह चौक के पास बने लीलावती अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच की जाती है। इसी को लेकर टीम ने रैड की । रेड मारने वालो में एक टीम फरीदाबाद की जबकि दूसरी गुरुग्राम की सीक्रेट टीम थी। गुरुग्राम की टीम ने योजना के तहत एक महिला को गुप्त तरीके से अस्पताल में भेजा, ताकि पूरे मामले की तह तक जा सके।Haryana news

तैयार होते दबोचे: इस तरह जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ से भ्रूण लिंग जांच कराने की बात की गई, जिस पर वे तैयार हो गए। यह कार्रवाई PNDT एक्ट के तहत की गई, जिसमें फरीदाबाद और गुरुग्राम की संयुक्त टीम शामिल रहीHaryana news

बताया जा रहा है कि महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए कुल 36 हजार रुपये मांगे गए थे, जिसमें से 20 हजार रुपये केवल जांच के नाम पर लिए । उसके बाद जैसे ही महिला को जांच के लिए अंदर कमरे में ले जाया गया वहाँ पहले से तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत छापा मारा और मौके पर मौजूद ओमप्रकाश समेत अन्य लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया।

भ्रूण लिंग के नाम पर मोटी कमाई: PNDT विभाग के अधिकारी डॉ. आयुष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच का काम किया जा रहा है। उसी सूचना के आधार पर फरीदाबाद के सिविल सर्जन के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।Haryana news

 

मामला दर्ज: टीम ने बताया कि अस्पताल संचालक, संबंधित डॉक्टरों और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ PNDT एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सूचनाओं के आधार पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल अस्तपाल को सील कर दिया गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now