google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: रोजगार मेले में 94 युवाओं का मौके पर हुआ चयन | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: रोजगार मेले में 94 युवाओं का मौके पर हुआ चयन

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Rewari News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई रेवाड़ी द्वारा मंगलवार को राजकीय आईटीआई (बाल) रेवाड़ी परिसर में रोजगार मेले का आयोजन…


Rewari News: रोजगार मेले में 94 युवाओं का मौके पर हुआ चयन
Rewari News: रोजगार मेले में 94 युवाओं का मौके पर हुआ चयन
Google News Follow us on Google

Rewari News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई रेवाड़ी द्वारा मंगलवार को राजकीय आईटीआई (बाल) रेवाड़ी परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की।Rewari News

Advertisement

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में भी बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।Rewari News

Rewari News: रोजगार मेले में 94 युवाओं का मौके पर हुआ चयन
Rewari News: रोजगार मेले में 94 युवाओं का मौके पर हुआ चयन

14 कंपनियों हुई शामिल: बता दे कि रेवाडी में आयोजित रोजगार मेंले में गुप्ता मेटल शीट्स लिमिटेड रेवाड़ी, आसाही इंडिया ग्लास प्राइवेट लिमिटेड बावल, नविटासिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, सांकेई गिकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड धारूहेड़ा, सत्यम ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी, रोकी मिंडा कंपनी बावल, वानफेंग एल्युमिनियम व्हील्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, जीनियस एग्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी, रियलट्यूरिटी बिजनेस एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मिंत्रा, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी तथा एसएसपी ग्लोबल जॉब्स सहित कुल 14 कंपनियां शामिल रहीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने बताया कि रोजगार मेले में 349 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 257 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 94 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन कर लिया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर सहित विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा रोजगार उपलब्ध कराने वाले संस्थानों और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।Rewari News

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp