Breaking News: CIA Rewari को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव रायबका निवासी सारुक उर्फ साहरुख के रूप में हुई है। बता दे इस मामले में Rewari Police तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
19 सिंतबर को किए थे तीन काबू: गत वर्ष 19 सितम्बर को (CIA Rewari) सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि तरुण निवासी मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी नशीली दवाईया बेचने का काम करता है जो वह आज बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई देने के लिए बस स्टैंड रेवाडी पर किसी के ईतंजार में खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तरुण निवासी मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी बतलाया।
तलाशी में मिली प्रतिबंधित दवाईया: बता दें कि उसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 38 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी तरुण, विकाश उर्फ विक्की व इलियास उर्फ इल्ली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
अलवर से पहुंच रही रेवाड़ी: जो पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी इलियास उर्फ इल्ली ने बताया की उन्हें उपरोक्त प्रतिबंधित नशीली दवाईया राजस्थान के जिला अलवर के गांव रायबका निवासी सारुक उर्फ साहरुख उपलब्ध कराता था।
आरोपित को लिया रिमांड पर: जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी सारुक उर्फ साहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस (CIA Rewari) रिमांड पर लिया है।












