रेवाड़ी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य तथा नाटक में अपनी प्रतिभागी जौहर दिखाए। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा व डीपीसी संतोष तंवर के निर्देशन में आयोजित किए गए इस सांस्कृतिक उत्सव की अध्यक्षता कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की । जबकि मेजबान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजपाल ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई।
बता दे कि खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में खोल, सीहा, राजपुरा, मनेठी, लुहाना, सुंदरोज,मनेठी, बुड़ौली, कुंडल,पाली,खोरी,मूंदी, भालखी, खालेटा आदि स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
स्किट प्रतियोगिता में ये स्कूल बने विजेता
स्किट के जूनियर वर्ग में जहां खालेटा, सीहा, राजपुरा व मनेठी की टीम विजेता रहीं, वहीं सीनियर वर्ग में भालकी, सीहा, खोल व खोरी ने बाजी मारी। रागिनी के जूनियर वर्ग में राजपुरा, भालकी, लुहाना व सुंदरोज तथा सीनियर वर्ग में भालकी,खोल,पाली,व बुड़ौली सर्वश्रेष्ठ रहे। समूह तथा एकल नृत्य में टींट,पाली,बुड़ौली, राजपुरा, मनेठी, सुंदरोज की टीमों ने दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
ये निर्णायक मंडल में नीलम सेठी, सत्यपाल सिंह, विक्रम सिंह, सुधीर कुमार, टेकचंद, अनुराधा चौहान, निशा, संतोष, व सारिका शामिल रहे। प्राध्यापिका नीतू, शशिराज व शक्ति देव के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राध्यापिका पूजा, सोमवीर, सुनील, यादव, आरती, योगेश, दीपक, सतीश, शहनवाज, जितेंद्र आदि ने विभिन्न प्रभार संभाले।
सभी विजेताओं व निर्णायक मंडल सदस्यों आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में नाहड़िया ने आयोजन समिति के कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए विजेताओं को जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं।














