
Rewari Breaking News: अक्सर चुनावों में राजनीतिक दलों और नेताओं को आपने मुफ्त बिजली, पानी, चमचमाती सड़कें और नौकरियों की झड़ी लगाते हुए दोव तो खूब सुने है। लेकिन हरियाणा की सियासत में इन दिनों एक ऐसी विधायक की चर्चा जोरों पर है, जिन्होंने जनता से विकास के साथ-साथ युवाओं का ‘घर बसाने’ या कुंवारो की शादी करवाने की भी लिखित गारंटी दे डाली है।Rewari Breaking News
हरियाण में नगर निकाय चुनाव के बार विधायक बिमला चौधरी के रेवाड़ी में शादी करवाने का ब्यान तेजी से बायरल हो रहा है। दक्षिण हरियाणा के युवाओं के दिन अब बदलने वाले है। जहां भाजपा युवाओ का रोजागार यानि नौकरी दिलाएगी वहीं पाटोदी की विधायक बिमला चौधरी कुंवारों की शादी करवाएंगी यानि भाजपा का नया मिशन है नौकरी भी ओर छोकरी भी।
वोट का कर्ज चुकाया, अब लाओ बायोडाटा‘: दिलचस्प कहानी की कड़ियां रेवाड़ी नगर परिषद के नतीजों से जुड़ी हैं, जहां भाजपा की चेयरपर्सन उम्मीदवार विनीता पीपल ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की
ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज
विधायक बिमला चौधरी ने रेवाड़ी में क्या कहा: बता दे कि नगरपरिषद के चुनाव जीतने के बाद आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम स्वास्थय मंत्री आरती राव और पटौदी विधायक बिमला चौधरी रेवाड़ी आई थी। रेवाड़ी से बीजेपी की विनिता पीपल की जीत के बाद ये धन्यवाद कार्यक्रम रखा गया था। विधायक ने कहा कि चुनाव में वादा किया था।
अब जो बचे, उनकी शादी कराएंगे: विधायक ने आगे कहा कि मैं अपनी जुबान पर कायम हूं। अगर आपकी नजर में कोई कुंवारा है तो बायोडाटा दीजिए। रेवाड़ी, बिजलीघर और रामपुरा में फर्रुखनगर, पटौदी की काफी लड़कियों की शादी हुई है। अब जो कुंवारे बचे हुए हैं, उनकी भी शादी करा देंगे।Rewari Breaking News
ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर काबू
कुंवारे लोगों से मांगें बायोडाटा: बता दे कि इस माह कई जगह बिमला चौधरी की ओर से कार्यक्रम आयोजित करवाए गए है। विधायिका ने पटौदी विधानसभा सीट से BJP की विधायक बिमला देवी ने कुंवारे लोगों से बायोडाटा मांगे हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद यहां धन्यवाद सभा करने पहुंची बिमला चौधरी ने कहा कि अब वह कुंवारों की शादी करा देंगी। यानि अब पाटोदी ही नहीं रेवाडी के कुवारों के दिन बदलने वाले है।
रेवाड़ी में कई थी ये बात: जीत के दौरान एक सभा में पहुंची विधायक बिमला चौधरी ने पार्टी के जीतने की सूरत में कुंवारे लोगों की शादी कराने की बात कही थी। चुनाव नतीजों में भाजपा की जीत हुई। इसके बाद बिमला चौधरी ने अब युवाओं से उनकी शादी के लिए बायोडाटा मांग लिए हैं।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP
जानिए बिमला चौधरी कितनी पढी लिखी है: बिमला चौधरी केवल अपने बयानों के लिए ही नहीं, बल्कि राजनीतिक संघर्ष के लिए भी हरियाणा भाजपा का एक बेहद दिलचस्प चेहरा मानी जाती हैं। वह पटौदी (अनुसूचित जाति सुरक्षित) सीट से दूसरी बार कमल खिलाकर विधानसभा पहुंची हैं। साल 2014 में जब वह पहली बार विधायक चुनी गई थीं, तब उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी शैक्षणिक योग्यता ‘अनपढ़’ घोषित की थी।Rewari Breaking News
दोबारा हो मेट्रिेक पास’ इसके बाद 2019 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में जब वह पांच साल बाद दोबारा मैदान में उतरीं, तो उनके चुनावी हलफनामे ने सबको हैरान कर दिया था। बिमला चौधरी अब औपचारिक रूप से 10वीं पास हो चुकी थीं। शिक्षा के प्रति उनका यह जज्बा भी उन दिनो से चर्चा में है।
