सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Major Dr. T.C. Rao: प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, जानिए क्या है मांग ?

Written by: Best24News

Published:

Major Dr. T.C. Rao: प्रख्यात पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन के संयोजक मेजर डॉ. टी.सी. राव, पीएचडी, डी.लिट. ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री…


Major Dr. T.C. Rao: प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, जानिए क्या है मांग ?
Major Dr. T.C. Rao: प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, जानिए क्या है मांग ?
Google News Follow us on Google

Major Dr. T.C. Rao: प्रख्यात पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन के संयोजक मेजर डॉ. टी.सी. राव, पीएचडी, डी.लिट. ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर देशभर के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, शहीद परिवारों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु “राष्ट्रीय पूर्व सैनिक कल्याण आयोग” (Ex-Servicemen Welfare Commission) के गठन की मांग की है Major Dr. T.C. Rao

Advertisement

स्वर्णिम समय राष्ट्र की सुरक्षा के लिए किया समर्पित: भेजे गए पत्र में मेजर डॉ. टी.सी. राव ने कहा कि देश में वर्तमान समय में 50 लाख से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित हैं, जबकि परिवारों को मिलाकर यह संख्या लगभग 2.5 करोड़ से अधिक हो जाती है।Major Dr. T.C. Rao

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों ने अपने जीवन का स्वर्णिम समय राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित किया, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद अनेक पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, ECHS सुविधाओं, पुनर्वास, रोजगार, कानूनी सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

सुविधाओं के लिए करना पड रह है संघर्ष : उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में ऐसा कोई स्वतंत्र राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय वैधानिक निकाय नहीं है, जो पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं की निगरानी, समाधान तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित कर सके। परिणामस्वरूप अनेक वीर नारियों, दिव्यांग सैनिकों एवं शहीद परिवारों को वर्षों तक बन्याय और सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है।Major Dr. T.C. Rao

वर्तमान में केंद्रीय सैनिक बोर्ड, राज्य सैनिक बोर्ड तथा जिला सैनिक बोर्ड के पास ऐसे संवैधानिक अधिकार नहीं हैं, जिनके आधार पर वे पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण हेतु धन व्यय करने संबंधी निर्णय ले सकें।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जिस प्रकार महिला आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) आयोग तथा अल्पसंख्यक आयोग जैसे राष्ट्रीय आयोग स्थापित किए गए हैं, उसी प्रकार राष्ट्रीय पूर्व सैनिक आयोग की स्थापना की जाए।

इस आयोग में पदों पर पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकें तथा कोई भी पूर्व सैनिक स्वयं को उपेक्षित या वंचित महसूस न करे।

मेजर डॉ. टी.सी. राव ने सुझाव दिया कि केंद्र स्तर पर एक “पूर्व सैनिक कल्याण आयोग” का गठन किया जाए तथा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसी प्रकार के आयोग या बोर्ड स्थापित किए जाएं। यह आयोग पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निवारण, कल्याण योजनाओं की निगरानी, पुनर्वास, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शहीद परिवारों की सहायता के लिए कार्य करे।

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

उन्होंने कहा कि आयोग में वरिष्ठ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विधि विशेषज्ञों एवं पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए ताकि जमीनी स्तर पर समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

मेजर डॉ. टी.सी. राव ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए इस महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे तथा देशभर के पूर्व सैनिक समुदाय को एक मजबूत संस्थागत सुरक्षा एवं सहायता तंत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp