बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari Breaking News: चुनाव से पहले रेवाड़ी में पुलिस का एक्शन मोड, 204 बोतल अवैध शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Breaking News : आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके इसको लेकर भी…


204 bottles of illicit liquor seized
204 bottles of illicit liquor seized
Google News Follow us on Google

Rewari Breaking News : आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके इसको लेकर भी पूरी तैयारी की जा रही है। पुलिस के द्वारा जगह-जगह छापा मारा जा रहा है ताकि अवैध शराब रोका जा सके। अब रेवाड़ी पुलिस ने छापा मार कर कई बोतल अवैध शराब बरामद किया है वही चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Advertisement

विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 204 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब में 141 बोतल देसी, 52 बोतल अंग्रेजी और 11 बोतल बीयर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिशों को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार के किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

कार्रवाई के दौरान थाना धारूहेड़ा पुलिस ने कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र के गांव कान्हावास निवासी एक आरोपी को 38 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा। वहीं, गोकलगेट चौकी पुलिस ने चांदनावास गांव के एक युवक को 15 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने झज्जर जिले के सुबाना गांव निवासी एक व्यक्ति को बड़ी खेप के साथ काबू किया, जिसके पास से 75 बोतल देसी, 52 बोतल अंग्रेजी शराब और 11 बोतल बीयर बरामद हुई। वहीं, कुंड चौकी पुलिस टीम ने बवाना गुर्जर गांव के एक अन्य आरोपी को 13 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि चुनावों को देखते हुए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब बिक्री या सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp