Haryana DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों को CM सैनी ने दिया तोहफा, DA में हुई इतने परसेंट की बढ़ोतरी

On: April 28, 2026 8:55 PM
Follow Us:

Haryana DA Hike News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा में इस बार महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद से महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% से 60% हो गया है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और सरकार के फैसले से चार लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा। लंबे समय से कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे और अंततः उनका इंतजार खत्म हो चुका है।

कब मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा (Haryana DA Hike News)

आपको बता दे की बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा जबकि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का एरियर जून 2026 में मिल जाएगा। इस आदेश को 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा।

महंगाई भत्ते बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों की सैलरी में उछाल देखने को मिलेगा। एक मुस्त एरियर मिलने से भी कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। अभी कुछ समय पहले केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी और अब हरियाणा सरकार ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है जिससे कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।

सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now