Rewari Admission News: मेरिट लिस्ट से पहले बढ़ा सस्पेंस!कॉलेजों में किसे मिलेगी सीट, 27 जून को होगा खुलासा

On: June 20, 2026 8:51 AM
Follow Us:
मेरिट लिस्ट से पहले बढ़ा सस्पेंस!कॉलेजों में किसे मिलेगी सीट, 27 जून को होगा खुलासा

Rewari Admission News: रेवाड़ी के हजारों छात्र एडमिशन लेने के लिए अब मेरिट लिस्ट के इंतजार में है। इस बार जिले में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाली है। 27 जून को मेरिट लिस्ट जारी होगी इसके आधार पर ही तय होगा कि किसे सीट मिलेगा और किसे नहीं।

जिले के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं।

दस्तावेजों की जांच अंतिम दौर में

दाखिला प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन जारी है। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया 22 जून तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों का डाटा तैयार कर मेरिट सूची जारी करने की तैयारी शुरू होगी।

कॉलेजों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण चरण दस्तावेजों की जांच का है, क्योंकि इसी के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

26 जून को मिलेगा पहला संकेत

फाइनल मेरिट सूची जारी होने से एक दिन पहले 26 जून को प्रोविजनल मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी संभावित स्थिति का अंदाजा लग सकेगा। वहीं अंतिम सूची 27 जून को जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो जाएगा।

पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर सीट खाली मानी जाएगी और उसे अगले चरण में शामिल कर दिया जाएगा।

कम आवेदन ने बढ़ाई कॉलेजों की चिंता (Rewari Admission News)

इस बार जिले के कई कॉलेजों में सीटों की तुलना में आवेदन संख्या अपेक्षा से कम रही है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी अन्य कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका असर स्नातक दाखिलों पर दिखाई दे रहा है।

कम आवेदन मिलने के कारण कई कॉलेजों में अब दूसरी मेरिट सूची और ओपन काउंसिलिंग से बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद की जा रही है।

खाली सीटों के लिए फिर मिलेगा मौका

पहले चरण के बाद बची सीटों के लिए 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 3 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा।

यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 9 जुलाई से ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी। ऐसे छात्र जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है या मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं, उन्हें दाखिले का एक और अवसर मिलेगा।

लेट फीस के साथ दोबारा खुलेगा पोर्टल (Rewari Admission News)

उच्चतर शिक्षा विभाग नए आवेदकों को भी मौका देगा। इसके लिए प्रवेश पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खोला जाएगा। निर्धारित विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि मेरिट सूची जारी होने के बाद समय पर फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

1 thought on “Rewari Admission News: मेरिट लिस्ट से पहले बढ़ा सस्पेंस!कॉलेजों में किसे मिलेगी सीट, 27 जून को होगा खुलासा”

Leave a Comment