शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

सेक्टर छह धारूहेड़ा में सीवरेज ओवरफलो से लोग परेशान

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा: भले ही एचएसवीपी ने लाखों रूपए  से एसटीपी बना दिया हो। लेकिन देख रेख् के अभााव में यह एसटीपी सफेद हाथी सिद्ध हो रहा है। औद्योगिक कस्बे के सेक्टर 6 में…


औद्योगिक कस्बे के सेक्टर 6 में सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों व सड़कों पर दूषित पानी फैल गया है।
औद्योगिक कस्बे के सेक्टर 6 में सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों व सड़कों पर दूषित पानी फैल गया है।
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: भले ही एचएसवीपी ने लाखों रूपए  से एसटीपी बना दिया हो। लेकिन देख रेख् के अभााव में यह एसटीपी सफेद हाथी सिद्ध हो रहा है। औद्योगिक कस्बे के सेक्टर 6 में सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों व सड़कों पर दूषित पानी फैल गया है। सबसे अहम बात है कि पिछले छह दिन से लगातार पांच जगह सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। बार बार श्किायत करने के बावजूद एचएसवीपी के अधिकारी कोई सुनवाई नही कर रहे हैं।

Advertisement

वार्ड पार्षद डीके शर्मा, राजेंद्र, नरेश, श्रवण कुमार, धमेंद्र ने बताया कि सेक्टर मकान नंबर 1285, 1246, 1264 व मंदिर के पास पिछले एक सप्ताह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। इन समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने बताया कि सीवर लाइनकई दिनों लीकेज है। इसका दूषित पानी गली में जमा है। मुख्य रास्ते से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

दूसरी तरफ पीने का पानी भी दूषित आ रहा है। बीमारियों होने का डर बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता है, जबकि यह मूलभूत जरूरतें है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

बता दे इसको लेकर एचएसवीपी का जेई को तीन बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर दो बार जेई को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp