शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

हरियाणा रोडवेज में 460 भर्तियों का ऐलान, रेवाड़ी डिपो में भी होंगे नए नियुक्तियां, यहां देखें पूरी जानकारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा रोडवेज के विभिन्न डिपो में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यभर में 460 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो…


हरियाणा रोडवेज में 460 भर्तियों का ऐलान
हरियाणा रोडवेज में 460 भर्तियों का ऐलान
Google News Follow us on Google

हरियाणा रोडवेज के विभिन्न डिपो में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यभर में 460 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। इस फैसले का सीधा लाभ रेवाड़ी डिपो को भी मिलेगा, जहां लंबे समय से स्टाफ की कमी के चलते कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। भर्ती प्रक्रिया हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के माध्यम से संविदा आधार पर पूरी की जाएगी।

Advertisement

रेवाड़ी डिपो में भी भरेंगे 24 पद

भर्ती अभियान के तहत रेवाड़ी रोडवेज डिपो में कुल 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें हेल्पर मैकेनिक, हेल्पर इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर पेंटर, हेल्पर टायरमैन, स्टोरमैन, चौकीदार, गनमैन और वॉशिंग बॉय जैसे पद शामिल हैं। विभाग का मानना है कि नई नियुक्तियों से डिपो की कार्यक्षमता में सुधार होगा।

वर्कशॉप की सबसे बड़ी परेशानी होगी खत्म

लंबे समय से तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण रोडवेज वर्कशॉप में बसों की मरम्मत और रखरखाव का काम प्रभावित हो रहा था। कई बार बसों को समय पर सड़क पर उतारने में भी दिक्कत आती थी। नई भर्ती के बाद इन समस्याओं में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत चौकीदार, गनमैन, वॉशिंग बॉय, हेल्पर मैकेनिक, हेल्पर इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर पेंटर, हेल्पर टायरमैन और स्टोरमैन सहित कुल आठ श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक पद हेल्पर मैकेनिक के लिए रखे गए हैं।

पद के अनुसार तय की गई योग्यता

चौकीदार और वॉशिंग बॉय के लिए हिंदी पढ़ने-लिखने का सामान्य ज्ञान जरूरी होगा। गनमैन पद के लिए आठवीं पास और पूर्व सैनिक पात्र होंगे। वहीं हेल्पर मैकेनिक, हेल्पर इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर पेंटर और हेल्पर टायरमैन के लिए संबंधित ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य रहेगा। स्टोरमैन पद के लिए भी मोटर मैकेनिक ट्रेड में ITI योग्यता मांगी गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

किन जिलों में सबसे ज्यादा वैकेंसी

गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, करनाल और यमुनानगर के रोडवेज डिपो में सबसे अधिक पद स्वीकृत किए गए हैं। रेवाड़ी डिपो को भी इस भर्ती में 24 पद मिले हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार का अच्छा अवसर मिलेगा।

आवेदन से पहले ये बात जरूर जान लें

उम्मीदवारों को HKRNL पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा रखना होगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग की ओर से आवेदन की तारीख और अन्य दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp