महेंद्रगढ: हरियाणा के जिला महेेंद्रगढ के कस्बा अटली मंडी में ओम गार्डन में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को उठाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन मे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे ।

भाजपा पर बोला हमला, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप: कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, सरकारी भर्तियों और कानून व्यवस्था को लेकर कई आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भर्तियां पेपर लीक और रिजल्ट में देरी जैसी समस्याओं से प्रभावित हो रही हैं। नेताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी अपनी आपत्तियां रखीं और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में विधायक ललित यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर झूकिया, पूर्व CPS अनीता यादव, प्रदेश चेयरमैन KKC नरेश मालिक, दीपक लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष OBC रमेश मलिक, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर किसान कांग्रेस कृष्ण राव, पूर्व महिला अध्यक्ष डॉ. राज सुनेश, SC विभाग जिला अध्यक्ष तोता राम सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।










