Haryana News: पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में हरियाणा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में खड़ा है।Haryana News
डॉ. सतीश खोला ने आज अपने कार्यालय में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर अनेक जन समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। इसी सोच के तहत प्रदेश में जनसेवा को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र प्रणाली के माध्यम से पात्र परिवारों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। इससे न केवल सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ी है बल्कि पात्र लाभार्थियों की पहचान भी आसान हुई है। प्रदेश सरकार तकनीक आधारित सुशासन को बढ़ावा देते हुए नागरिकों के जीवन को सरल बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
डॉ. खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एक ईमानदार, कर्मठ एवं जनहितैषी नेता हैं, जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा ने सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट उद्देश्य है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र नागरिक सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।Haryana News
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव डॉ. सतीश खोला के समक्ष रखे। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने भी सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की सराहना की।












