सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

PM Rashtriya Bal Puraskar: आपके बच्चे में है टैलेंट? सरकार दे रही है पुरस्कार, ऐसे करें अप्लाई

Written by: हर्ष चौहान

Published:

PM Rashtriya Bal Puraskar: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा देश के होनहार और असाधारण प्रतिभा के धनी बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar) के तहत…


PM Rashtriya Bal Puraskar: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा देश के होनहार और असाधारण प्रतिभा के धनी बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इच्छुक और पात्र बच्चे इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए आगामी 31 जुलाई, 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Advertisement

इन 7 क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि वाले बच्चों को मिलेगा सम्मान

बता दें यह पुरस्कार हर बच्चे को नहीं, बल्कि देश के उन चुनिंदा बालकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी उम्र से बढ़कर असाधारण कार्य किया हो। जानिए कौन कौन से है वे क्षेत्र

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

मुख्य क्षेत्र: बहादुरी (Valour), खेलकूद (Sports), सोशल साइंस (Social Science), विज्ञान एवं तकनीकी (Science & Technology), पर्यावरण (Environment) सहित आर्ट एवं कल्चर (Art & Culture)।

आयु सीमा (Age Limit): इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की अधिकतम आयु 18 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

26 दिसंबर को होगी घोषणा, राष्ट्रपति भवन में मिलेगा पुरस्कार

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि चयन की प्रक्रिया और पुरस्कार वितरण की समय-सारणी पूरी तरह तय कर दी गई है:

विजेताओं की घोषणा: इस प्रतिष्ठित अवार्ड की आधिकारिक घोषणा इस साल 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।

सम्मान समारोह: इसके बाद अगले साल जनवरी (2027) में देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा चयनित बालकों को स्वयं अपने हाथों से पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

क्या मिलेगा इनाम: बाल पुरस्कार के तहत देश भर से विभिन्न श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा, जिन्हें सरकार की ओर से विशेष पदक (Medal) और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कैसे होगा चयन? जानिए पूरी प्रक्रिया

बता दे कि सर्वप्रथम एक विशेष स्क्रीनिंग कमेटी प्राप्त हुए सभी ऑनलाइन आवेदनों की बारीकी से छंटनी करेगी। स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में से फाइनल विजेताओं का चयन राष्ट्रीय समिति (National Committee) द्वारा किया जाएगा।

यहां करें आन लाईन आवेदन

यहाँ करें अप्लाई: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in/ पर जाना होगा।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp