सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Oath Ceremony: धारूहेड़ा नपा में शपथ समारोह 6 को: जानिए कौन होंगे मुख्य अतिथि ?

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Best24News  धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगरपालिका (NPA) के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) और सदन की पहली आधिकारिक बैठक की तिथि तय हो गई है। आगामी 06 जुलाई 2026 को नगर…


Best24News  धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगरपालिका (NPA) के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) और सदन की पहली आधिकारिक बैठक की तिथि तय हो गई है। आगामी 06 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिसर में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शिरकत करेंगे। उनकी मौजूदगी में ही सभी पार्षदों और चेयरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।Oath Ceremony

Advertisement

10 मई को हुआ था चुनाव: बता दे धारूहेड़ा में 18 वार्ड पार्षद व चेयरमैन के लिए 10 मई को चुनाव तथा 13 मई को मतगणना हुई थी। पिछले नपा टीम को कार्यकाल 17 जून को समाप्त हुआ है। इसी के चलते शपथ समारोह लेट करवाया जा रहा है। हालांकि शपथ को लेकर नोटिफिकेशन 12 जून को हो गया था।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

विकास कार्यों का खाका: 6 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में केवल शपथ ग्रहण ही नहीं होगा, बल्कि इसके तुरंत बाद नगरपालिका सदन की पहली औपचारिक मीटिंग भी बुलाई गई है। इस पहली बैठक में धारूहेड़ा शहर की मुख्य समस्याओं, जैसे जलभराव (Waterlogging), टूटी सड़कें, साफ-सफाई और नए विकास प्रोजेक्ट्स को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में चर्चा की जाएगी और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

शपथ समारोह को लेकर तैयारिया शुरू: कस्बे मे होने वाले शपथ समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। इस मौके पर 18 पार्षद, चेयरमैन, सांसद राव इंद्रजीत, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व चेयरमैनो को आमंत्रित किया गया है।Oath Ceremony

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

सोमवार को होगी शपथ: नपा के चेयरमैन व पाषदों की शपथ समारोह 6 जुलाई सोमवार को होगी। जिला प्रशासन की ओर तैयारियां की जा रही है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह शपथ समारोह में शामिल होगें।
सुरेश कुमार एसडीएम रेवाड़ी

 

 

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर का बजा डंका: राजनीति विज्ञान विभाग के तीन छात्रों ने पास की UGC-NET परीक्षा, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दी बधाई

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp