धारूहेड़ा : औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में वर्षों से भयंकर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक बहुत ही राहत भरी और बड़ी खबर है। करीब 15 साल से फाइलों और कानूनी विवादों में अटकी 44 फुट चौड़ी सेक्टर रोड परियोजना अब फिर से पटरी पर लौट आई है। इस वैकल्पिक सड़क का निर्माण करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिसके लिए अब प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
15 साल से अटका था हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का रोड
बता दें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से करीब 15 साल पहले इस सड़क का निर्माण किया जाना था। लेकिन भूमि विवाद और मामला न्यायालय (Court) में लंबित होने के कारण इस महत्वपूर्ण सड़क का काम बीच में ही रुक गया था। इस रोड के बनने के बाद वाहन चालको को भगत सिंह चौक पर नहीं जाना पडेगा। अक्सर यहां हर दिन लंबा जाम लगता है।
मुआवजे की प्रक्रिया पूरी, जल्द ही बनाया जाएगा रोड
इस सेक्टर रोड के निर्माण के लिए अधिकांश प्रभावित जमीन मालिकों को मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। जिन लोगों ने किन्हीं कारणों से अभी तक अपना मुआवजा नहीं लिया है, उनकी राशि को नियमानुसार सरकारी खजाने में जमा करा दिया गया है। भविष्य में इस भूमि विवाद को लेकर न्यायालय का जो भी अंतिम निर्णय आएगा, विभाग उसके अनुरूप आगे की उचित कार्रवाई करेगा।

पुलिस स्टेशन से हाईवे 919 तक बनेगा रूट
यह प्रस्तावित सेक्टर रोड धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन के पास से शुरू होकर सैनी कॉलोनी और मातादीन कॉलोनी से होते हुए सीधे सोहना–पलवल–रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-919 से जुड़ेगी। थाना पुलिस स्टेशन के पास से लेकर सैनी कॉलोनी तक सड़क का एक बड़ा हिस्सा पहले ही बनकर तैयार हो चुका है। इस मार्ग के पूरा होने से भारी वाहनों (Heavy Vehicles) और स्थानीय यातायात के लिए एक बेहतरीन वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इसके बाद हाईवे और कस्बे के भगत सिंह चौक का ट्रैफिक का दबाव बेहद कम हो जाएगा, जिससे धारूहेड़ा को हमेशा के लिए जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
धारूहेड़ा में करीब 15 साल से अधर में लटके 44 फुट चौड़ा को बनाने की अनुमति मिल चुकी है। इस करोड को करीब 6 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस सडक के बनने से जाम से निजात मिलेगी।
लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी विधायक
धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में अधर में लटटा रोड जिसको अब 6 करोड की लागत से बनाया जाएगा।













