शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

NH 48 Dharuhera: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भिवाड़ी से रेवाड़ी आते समय हुआ हादसा

Written by: हर्ष चौहान

Published:

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी…


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ट्रक की टक्कर से ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Google News Follow us on Google

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी जिला बस्ती के गांव खजुरिया के रहने वाला अरूण मिश्रा 30 के रूप में हुई है।

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि अरूण मिश्रा भिवाड़ी में रहता है। वह रविवार को अपने भाई के साथ बाइक से रेवाड़ी जा रहा था कि मसानी बैराज के निकट पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ​जिससे वह घायल हो गया। उसे डायल 112 टीम ने रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्को ने मृत घोषित कर दिया।

घायल व्यक्ति से घटना की जानकारी जुटाती धारूहेड़ा पुलिस।
घायल व्यक्ति से घटना की जानकारी जुटाती धारूहेड़ा पुलिस।

परिजनों के मुताबिक अरुण कुमार मिश्रा अपने भाई के साथ भिवाड़ी से रेवाड़ी एमआरआई जांच कराने आ रहे थे। हाइवे पर साहबी बैराज पास ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ। हादसे में अरूण मिश्रा की मौत हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है तथा ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp